हिदी भाषा के प्रचार प्रसार पर जोर
- विद्यालय में मनाया जा रहा हिदी दिवस सप्ताह संवाद सहयोगी किशनगंज मोतीबाग स्थित सरस्वती विद्या
- विद्यालय में मनाया जा रहा हिदी दिवस सप्ताह
संवाद सहयोगी, किशनगंज : मोतीबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हिदी दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में दूसरे दिन यानी मंगलवार को वंदनोपरांत उप प्राचार्य संतोष ठाकुर ने कहा कि साप्ताहिक कार्यक्रम का उद्देश्य हिदी का प्रचार-प्रसार करना है।
उन्होंने कहा कि हिदी देश की सर्वश्रेष्ठ भाषा है। प्रत्येक इंसान तनिक कोशिश करे तो हिदी को अपनाकर कई क्षेत्रों में अपना कॅरियर बना सकते हैं। हिदी भाषा का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब तो विदेशी व्यवसायिक कंपनियां भी अपने व्यवसाय के लिए हिदी भाषा का प्रयोग करने लगी हैं।
आचार्य राकेश शर्मा ने कर्ण प्रिय काव्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विज्ञानाचार्य विनम्र कुमार सिंह ने मानस पाठ के अंतर्गत गुरु विश्वामित्र की सेवा विषय से सस्वर पाठ कर सबको मोहित कर दिया। इसके बाद जब आचार्य सुरेन्द्र गिरि ने अपनी हास्य कविता की प्रस्तुति दी तो सारे श्रोता मंत्र-गुग्ध हो गए। प्राचार्य शंभु शरण तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन सत्र में हिदी भाषा की व्यापक परिधि व परिसीमा का ज्ञान अपने आचार्यों को कराया। उन्होंने कहा कि इंसान अपने दैनिक जीवन में हिदी की संस्कृति एवं अनुशासन को अपनाएं।