हरियाणा में दोस्त की हत्या कर किशनगंज में छिपा था आरोपी, आरपीएफ और रेल पुलिस ने दबोचा
हरियाणा में अपने दोस्त की हत्या कर फरार हुए आरोपी संदीप मिस्त्री को किशनगंज में रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
-1791569194414_m.webp)
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (जागरण)
HighLights
हरियाणा में दोस्त की हत्या कर आरोपी हुआ था फरार।
किशनगंज में छिपा था आरोपी संदीप मिस्त्री।
रेल पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में दबोचा।
संवाद सहयोगी, किशनगंज। हरियाणा में अपने दोस्त की हत्या कर फरार किशनगंज में छिपे आरोपी को रेल पुलिस ने शुक्रवार की शाम में गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा पुलिस से मिली सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के मजलिशपुर निवासी संदीप मिस्त्री है।
जानकारी के अनुसार, संदीप मिस्त्री हरियाणा में अपने ठेकेदार जितेंद्र के साथ काम करता था। इसी दौरान उसने अपने एक साथी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद वह फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए किशनगंज में आकर छिप गया। इस मामले में छह अक्टूबर को हरियाणा के गुरूग्राम जिले के बादशाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
हत्या के मामले में फरार आरोपी की तलाश कर रही हरियाणा पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसके किशनगंज में छिपे होने की जानकारी मिली।
इसके बाद हरियाणा पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल से संपर्क कर सहयोग मांगा। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल ने रेल पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की सूचना हरियाणा पुलिस को दे दी गई है। अब हरियाणा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया में जुटी है, ताकि हत्या के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें- 48 किलो गांजा और दोनाली राइफल के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, वैशाली पुलिस ने की कार्रवाई
