बारात के बदले आई मौत की खबर, मातम में बदला खुशी का माहौल
जिस घर में शादी थी, मातम पसर गया है। ठीक शादी के दिन ही दुल्हे की दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बिहार के किशनगंज जिले की है।
By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 05:51 PM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 08:54 PM (IST)
किशनगंज [जेएनएन]। लड़की की शादी के दिन घर पर लड़के की मौत की खबर आई। इससे पूरा माहौल मातमी हो गया। शादी की तैयारियां भी धरी रह गईं। घटना किशनगंज की है।
जानकारी के अनुसार रविवार को छतरगाछ ओपी क्षेत्र के भोटाथाना खतोब बस्ती निवासी गुल मोहम्मद की बेटी की शादी महफिल के साथ तय हुई थी। सगाई दो साल पहले हो चुकी थी। शादी रविवार को थी। घर पर बारात का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन बेटी की डोली उठने के बदले दुल्हे की मौत की खबर मिली।
महफिल की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई। खबर सुनते ही लड़की वाले के घर मातम पसर गया है।
यह भी पढ़ें: बिहार में फिर बचा बड़ा रेल हादसा, टूटी पटरी से गुजर गईं मौर्य सहित कई ट्रेनें
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें