Move to Jagran APP

सामान्य एवं व्यव प्रेक्षक ने कोषांग पदाधिकारियों के साथ की बैठक

किशनगंज। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को सामान्य प्रेक्षक डॉ. चंद्र भूषण एवं व्यय प्रेक्षक स

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 09:10 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:28 AM (IST)
सामान्य एवं व्यव प्रेक्षक ने कोषांग पदाधिकारियों के साथ की बैठक
सामान्य एवं व्यव प्रेक्षक ने कोषांग पदाधिकारियों के साथ की बैठक

किशनगंज। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को सामान्य प्रेक्षक डॉ. चंद्र भूषण एवं व्यय प्रेक्षक सुभाष चंदर की उपस्थिति में जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा के द्वारा जिले की भौगोलिक स्थिति एवं चुनाव की तैयारियों के बारे में पावर पॉइंट प्रेजेटेशन के माध्यम बताया। इस दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष भी मौजूद रहे। प्रेक्षकों ने किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की सूची देखा और मतदान को लेकर मतदान कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का जानकारी ली।

loksabha election banner

इस दौरान दोनों प्रेक्षक को बताया गया कि चुनाव में आठ प्रत्याशी खड़े हुए है। किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 84 हजार 335 मतदाता हैं और 271 बूथ है। इन मतदाताओं में 1 लाख 43 हजार 728 पुरूष, 1 लाख 40 हजार 522 मतदाता महिला है। इसके अलावा 14 थर्ड जनरेशन के मतदाता है। इसके अलावा सर्विस वोटर 71 में हैं, जिनमें 68 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना किया जाएगा। इस उपचुनाव में 12 सौ कर्मी लगेंगे। 15 आदर्श बूथ बनेंगे, 5 बूथों पर सिर्फ महिला कर्मी होंगे एक बूथ पर सिर्फ दिव्यांग कर्मी को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। चुनाव स्वच्छ और निष्पक्ष वातावरण में कराया जाएगा। इस दौरान बैठक में डीडीसी यशपाल मीणा, एडीएम ब्रजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शाहनवाज अहमद नियाजी सहित सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.