शैक्षणिक परिभ्रमण से होता है बच्चों का बौद्धिक विकास
किशनगंज। प्रखंड के मध्य विद्यालय सोन्था से शनिवार की सुबह 64 बच्चों का एक जत्था बस पर सवार हो
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 01:31 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 01:31 AM (IST)
किशनगंज। प्रखंड के मध्य विद्यालय सोन्था से शनिवार की सुबह 64 बच्चों का एक जत्था बस पर सवार होकर मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण हेतु सिलीगुड़ी के लिए प्रास्थान किया। स्कूली बच्चों के बस को मुखिया प्रतिनिधि हयात सरमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। परिभ्रमण बच्चों के लिए बेहद आवश्यक है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक योगेन्द्र प्रसाद मांझी, मु. रब्बानी, सरिता कुमारी, अर्चना देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें