पट खुलते ही मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
किशनगंज। दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को मंदिरों में मां दुर्गा दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की
किशनगंज। दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को मंदिरों में मां दुर्गा दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ विधि विधान से पूजा-अर्चना किए। क्षेत्र में 20 जगहों पर मां की पूजा अर्चना को लेकर भव्य पंडाल बनाया गया है। रंगीन बल्बों से मंदिर व पंडालों की सजावट किया गया है। दशहरा पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में पूरा माहौल श्रद्धा और उत्साह के अछ्वुत रंग में सराबोर हो गया है। मां के नाम के जयकारों की गूंज हर ओर सुनाई दे रही है। शाम में आरती के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शांति पूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराए जाने को लेकर विधि व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सभी पूजा पंडालों दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। उधर पूजा को लेकर बीडीओ सिकंदर आलम एसएचओ आसिफ बेग ने थाना क्षेत्र का दौरा कर पूजा पंडालों का जायजा लिया।