रमजान नदी में मिला अधेड़ का शव
किशनगंज। टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत खगड़ा ब्रिज के नीचे रमजान नदी में तैरता हुआ एक अधेड़ का
किशनगंज। टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत खगड़ा ब्रिज के नीचे रमजान नदी में तैरता हुआ एक अधेड़ का शव मिला। शव की पहचान फ¨रगोड़ा निवासी 55 वर्षीय ऐनुल हक के रूप में की गई। मृतक ऐनुल हक 14 नवंबर यानी बुधवार से ही घर से लापता था। नदी में शव के तैरने की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोग एकट्ठा हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर टाउन थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
बताया जाता है कि 14 नवंबर से लापता ऐनुल हक की खोजबीन के लिए स्थानीय लोग व परिजन सोशल मीडिया पर तस्वीर डालकर खोज कर रहे थे। वहीं घटना स्थल पर कई तरह की चर्चाएं भी होती रही। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि मृतक मानिसक रूप से अस्वस्थ था। 14 नवंबर को वह अपने घर से ससुराल जाने के लिए कुछ रुपये लेकर निकला था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। मृतक बांस का कारोबार करता था।