पर्व के दौरान अशांति फैलानेवालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई: डीएम
फोटो 19 केएसएन 44 संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज) : ठाकुरगंज थाना परिसर में मुहर्रम पव
फोटो 19 केएसएन 44
संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज) : ठाकुरगंज थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार, आरक्षी अधीक्षक कुमार आशीष के अलावे अनुमंडलाधिकारी फिरोज अख्तर, एसडीपीओ डा. अखिलेश कुमार मौजूद थे। पूर्व की घटनाओं से सबक लेते हुए प्रशासन ने इस बार एहतियात बरतते हुए बैठक में कई निर्णय लिए। बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मुहर्रम को शान्ति पूर्वक मनाने का निर्णय लिया। इस मौके पर डीएम महेन्द्र कुमार ने कहा कि पर्व त्योहारों में शांति बनाए रखना समाज के लोगों की जिम्मेवारी है। प्रशासन उसमें हरसंभव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द व भाईचारा के साथ पर्व मनाते हुए सभी धर्मों के लोगों की भावना का ख्याल रखें। किसी भी सूरत में माहौल को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है। एसपी आशिष कुमार ने कहा कि कानून के हाथ बहुत लम्बे होते हैं। कोई भी शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा उसे कतई नहीं बख्शा जाएगा। पूरे ठाकुरगंज में 11 मुहर्रम की कमिटी को लाइसेंस जारी किया गया है सभी कमेटी में 10 लोगों को जिम्मेदार बनाया गया है। यदि कोई भी घटना होती है तो कमेटी के लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। घातक हथियार पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि गंगा-यमुना तहजीब को बनाए रखने की जिम्मेदारी ठाकुरगंज के नागरिकों की है। पर्व इस प्रकार मनाया जाय कि यह प्रखंड पूरे जिले में मिसाल कायम करने में सफल हो सके। आरक्षी अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक जुलूस के आगे व पीछे से वीडियोग्राफी कराया जाएगा। बैठक में बीडीओ श्रीराम पासवान, सर्किल इंस्पेक्टर मेराज हुसैन, उप प्रमुख गुलाम मोहिउद्दीन, मुखिया राजीव पासवान, मुखिया प्रतिनिधि मोहन ¨सह, सौकत मुखिया, जवादुल मुखिया, मुख्तार आलम, जदयू नेता निजामुद्दीन, जुबेर आलम , नागरिक एकता मंच के सिकन्दर पटेल, दिलीप यादव, नवल यादव, बिजली ¨सह, मुश्ताक आलम, अहमद हुसैन, राजेश करनानी, अनिल महाराज, हाजी जहिदुर्रह्मान, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष रंजन कुमार, कुर्लिकोट थानाध्यक्ष राहुल कुमार एवं गलगलिया थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन मौजूद थे।