Move to Jagran APP

मुहर्रम पर्व को ले थाना परिसर में हुई बैठक

फोटो 18 केएसएन 66 संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज) : मुहर्रम पर्व को लेकर स्थानीय थाना परि

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 12:01 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 12:01 AM (IST)
मुहर्रम पर्व को ले थाना परिसर में हुई बैठक
मुहर्रम पर्व को ले थाना परिसर में हुई बैठक

फोटो 18 केएसएन 66

loksabha election banner

संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज) : मुहर्रम पर्व को लेकर स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसपी कुमार आशीष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर एसपी ने लोगों से आपसी भाईचारा व सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। इन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने या शान्ति भंग का प्रयास किए जाने की सूचना तुरन्त प्रशासन को दें। ताकि वैसे असामाजिक तत्वों से शक्ति से निपटा जा सके। इस दौरान उन्होंने शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीओ फिरोज अख्तर ने ताजिया के निकलने वाली विभिन्न रूटों की जानकारी हासिल कर जुलूस के दौरान सभी के भावनाओ कस ख्याल रखकर शान्ति पूर्वक मुहर्रम मनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न दिशाओं से करबला मैदान में आने वाली मुहर्रम दल भाईचारा के बीच अपना खेल व विभिन्न करतब दिखाएं। एसडीपीओ डॉ. अखिलेश कुमार ने भी हर साल के भांति इस बार भी शान्ति पूर्वक ताजिया जूलूस निकालने के साथ भाईचारा के बीच पर्व मनाने का अनुरोध किया। वही पुलिस इंस्पेक्टर राजेश तिवारी, थानाध्यक्ष इरशाद आलम, बीडीओ जुलफ्फेकार आदिल ने भी बारी-बारी से अपने विचार रखे। उधर बैठक के दौरान मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष मुजतवा अनवर राही, सचिव अतहर आलम के अलावा जाप प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो मुसब्बिर आलम, जदयू जिला उपाध्यक्ष विजय झा पूर्व नगर अध्यक्ष अंजार नईमी सहित कई लोगों ने बारी-बारी से अपनी बातें रखी एवं पर्व के दौरान शान्ति बनाये रखने का भरोसा दिलाया। बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो सफरूल, प्रखंड प्रमुख निहाल परवेज, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जियाऊर रहमान, पार्षद संजय भारती, मनीष सिन्हा, बदरूल आलम, राजीव सिन्हा, सरपंच नसीम अख्तर, इस्लामोद्दीन, मुखिया साबीर आलम, हबीबुर रहमान, मुखिया प्रतिनिधि मौलवी सोयब आलम, उप मुखिया नसीम अख्तर, मुखिया फजलूर रहमान सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.