नदी में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत
- दहीभात के रंगापानी गांव की है घटना संवाद सूत्र, दिघलबैंक (किशनगंज) : दिघलबैंक प्रखंड
- दहीभात के रंगापानी गांव की है घटना
संवाद सूत्र, दिघलबैंक (किशनगंज) : दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दहीभात पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित रंगापानी गांव से सटे मरियाधार में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृत बच्चों की शिनाख्त की शिनाख्त रंगापानी निवासी महमूद आलम के पांच वर्षीय पुत्री एहसनी व तीन वर्षीय पुत्र फैयाज के रूप में की गई। शनिवार शाम को घटित इस घटना के बाद दो मासूम बच्चों की मौत खबर सुन कोहराम मच गया। दोनों बच्चों को सीने से लगाए मां-बाप का क्रंदन सुन बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। रोते बिलखते मां-बाप को लोग सांत्वना दे रहे थे।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को करीब पांच बजे दहीभात निवासी महमूद आलम अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ धार किनारे खेत में लगे बैगन में दवाई छिड़काव के लिए गए थे। पति-पत्नी मिलकर बैगन में दवा का छिड़काव करने लगे और बच्चे पास में खेल रहे थे। इसी दौरान पांच वर्षीय पुत्री एहसनी व तीन वर्षीय पुत्र फैयाज खेलते-खेलते नदी किनारे चला गया। दोनों बच्चे पानी में खेलने के लिए नदी में नीचे उतर गया। जिसे देखते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लोगों की शोर सुनकर पिता महमूद आलम व अन्य लोग नदी किनारे गए और दोनों बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों मासूमों का शव देख जहां घटनास्थल पर ही कोहराम मच गया वहीं खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है।