भूकंप के झटके से लोगों में दहशत
फोटो 12 केएसएन 82 संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज) : बुधवार सुबह आई भूकंप ने प्रखंड के
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 12:43 AM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 12:43 AM (IST)
फोटो 12 केएसएन 82
संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज) : बुधवार सुबह आई भूकंप ने प्रखंड के लोगों को भयभीत कर दिया। सुबह सवा 10 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लगभग एक मिनट तक भूकंप का असर रहा। हालांकि भूकम्प से प्रखंड में कही जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। परंतु दिन भर लोग भयभीत रहे। भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई गई। भूकंप के कारण सिलीगुड़ी अलुआबाड़ी रेल खंड पर रेल परिचालन को सुरक्षा के मद्देनजर रोका गया। नक्सलबाड़ी में कटिहार सिलीगुड़ी इंटर सिटी एक्सप्रेस को लगभग एक घण्टा रोक दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें