जलस्तर बढ़ने से लोग सशंकित
संवाद सूत्र, गलगलिया (किशनगंज) : सीमावर्ती क्षेत्र गलगलिया में मेची नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कार
संवाद सूत्र, गलगलिया (किशनगंज) : सीमावर्ती क्षेत्र गलगलिया में मेची नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण ग्रामीण सशंकित है। नेपाल एवं नार्थ ईस्ट के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में बहनेवाली मेची नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिससे लोगों में बाढ़ का भय सताने लगा है। हालांकि जलस्तर में हो रही वृद्धि पर प्रखंड प्रशासन व जनप्रतिनिधि सजग हैं। ग्रामीणों को इसके लिए सचेत किया गया है। भातगांव पंचायत की मुखिया मीरा देवी अपने पंचायत के नदी से सटे सभी गांव के लोगों को जाकर जागरूक किया एवं अपने जान-माल के साथ सुरक्षित स्थान पर जाने की बात कही। ठाकुरगंज सीओ उदय कृष्ण यादव एवं हल्का कर्मचारी गंगा राम टुड्डू भी उक्त पंचायत के पासवान टोला, आदिवासी टोला जाकर लोगों को सजग रहने को कहा गया।