स्वास्थ्य केन्द्र बनी शोभा की वस्तु
संवाद सूत्र,बहादुरगंज(किशनगंज) : सरकार पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवा बहाल करने की जितनी घोष
संवाद सूत्र,बहादुरगंज(किशनगंज) : सरकार पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवा बहाल करने की जितनी घोषणा कर ले परन्तु जमीनी हकीकत उससे अलग है। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को यदि छोड़ दिया जाए तो प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थित सभी स्वास्थ्य केन्द्र मात्र शोभा की वस्तु बन कर रह गया है। समेसर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि विलासी स्थित स्वास्थ्य केन्द्र का हाल बेहाल है। व्यवस्था का आलम यह है, कि सरकार लाखों रूपये के लागत से स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण तो कर दी है। परंतु चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी के पदस्थापन के अभाव में वर्षो से बंद पड़ा है। फलस्वरूप स्वास्थ्य केन्द्र होने के बावजूद यहां के लोग अपना इलाज कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय या बाहर जाने के लिए बाध्य हैं। मुखिया प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन से विलासी स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक सहित स्वास्थ्य कर्मी का पदस्थापन करते हुए स्वास्थ्य सेवा बहाल करने की मांग की है। ताकि क्षेत्र के लोगों का समुचित इलाज हो सके।