बाइक चोरी
संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज) : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के दुधौटी पंचायत के अमलझारी गांव स
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Aug 2018 11:38 PM (IST)Updated: Tue, 28 Aug 2018 11:38 PM (IST)
संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज) : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के दुधौटी पंचायत के अमलझारी गांव से बाइक चोरी की घटना सामने आया है। वाहन मालिक मोहम्मद इकबाल ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया। वाहन मालिक के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वे अन्य दिनों की तरह सोमवार रात भी घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर दिए थे। सुबह जगने पर पता चला कि चोर बाइक का लॉक तोड़कर गाड़ी ले उड़ा। चोरी गई बाइक संख्या बीआर-37एन 6152 के संबंध में ठाकुरगंज थाना में कांड संख्या 119/18 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें