बीएसएफ महिला जवानों के बीच तीन दिवसीय प्रतियोगिता
फोटो 08 केएसएन 43,44 जागरण संवाददाता, किशनगंज : खगड़ा स्थित बीएसएफ क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर
फोटो 08 केएसएन 43,44
जागरण संवाददाता, किशनगंज : खगड़ा स्थित बीएसएफ क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से इंटर कमाण्ड महिला रेस¨लग क्लस्टर 2018-19 खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। खगड़ा कैंपस के स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उदघाटन मंगलवार की शाम क्षेत्रीय मुख्यालय किशनगंज के डीआईजी देवी शरण ¨सह ने किया। प्रतियोगिता 7 से 9 तक चलेगी। इसमें महिलाओं का बॉ¨क्सग, कुश्ती, वेट लि¨फ्टग व कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इससे पूर्व बीएसएफ के पूर्वी कमाण्ड व पश्चिमी कमाण्ड के महिला खिलाड़ियों ने अपने अपने दल का नेतृत्व करते मार्चपास्ट किया। प्रतियोगिता उदघाटन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बीएसएफ के महिला कार्मिकों व जवानों ने अपनी प्रस्तुति देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही केंद्रीय विद्यालय की बालिकाओं ने भी अपनी प्रस्तुति से खिलाड़ियों सहित अधिकारियों का मन मोह लिया। बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत पंजाबी भांगड़ा सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर डीआईजी ने कहा कि महिला आज के दौर में पुरुषों से कम नहीं है। भारत की महिला खिलाड़ियों ने भारत का नाम रोशन करने में अहम योगदान दिया है। हमें उम्मीद है आपलोग भी भविष्य में बीएसएफ को खेल क्षेत्र में नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय मुख्यालय के प्राशासनिक कमानडेन्ट राम सलत राम, कमानडेन्ट (संक्रिया) दिवाकर कुमार सहित सभी बटालियनों के कमानडेन्ट, अधिकारीगण तथा जवान व उनके परिजन थे।