Move to Jagran APP

मिशन 2019 को ले संगठन की एकजुटता पर बल

फोटो 27 केएसएन 53,54 - भाजपा की जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक - 21 जून को योग दिवस को सफल बनाने क

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 11:40 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 11:40 PM (IST)
मिशन 2019 को ले संगठन की एकजुटता पर बल
मिशन 2019 को ले संगठन की एकजुटता पर बल

फोटो 27 केएसएन 53,54

loksabha election banner

- भाजपा की जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक

- 21 जून को योग दिवस को सफल बनाने का आह्वान

संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज) : बहादुरगंज के डाक बंगला में रविवार को हुई भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजेश्वर बैद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा तथा पूर्व विधायक अवध बिहारी ¨सह मौजूद थे। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर बल दिया। मिशन 2019 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समस्त कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए जन जन तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का टास्क दिया। उन्होने मंडल अध्यक्षों से संगठन को मजबूती को लेकर किए जा रहे कार्यो की एक एक कर जानकारी हासिल की। मोदी सरकार के अटल पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान जैसे योजनाओं के लाभुकों से मिलकर उपलब्धियों पर चर्चा करने का निर्देश दिया। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी लेने का आह्वान किया। पूर्व विधायक अवध बिहारी ¨सह ने कहा कि बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं पर संगठन की मजबूती का दारोमदार है। संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने में कार्यकर्ता जुट जाएं। मंच संचालन जिला मंत्री मनोज ¨सह ने किया। इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता बरूण कुमार ¨सह, सुभाष साह, जयकिशन प्रसाद, सुबोध माहेश्वरी, शम्भूनाथ झा, अनबीर गणेश, खुशो देवी, लखन लाल पंडित, बसंत चतुर्वेदी, जीवन ठाकुर, राजीव सिन्हा, दिग्विजय ¨सह, नवीन कुमार झा, उतम दास, धनंजय ¨सह, मनमोहन साह, देवमोहन ¨सह, बलदेव मंडल, दुलालजीत ¨सह, नरेश गणेश, बुलेन ¨सह, सरयू राय व महेन्द्र प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.