Move to Jagran APP

लोकसभा सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण पर जोर

किशनगंज । महिलाओं को जागरूक कर सशक्त बनाने के लिए भाजपा व भाजपा महिला मोर्चा हर संभव क

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 01:33 AM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 01:33 AM (IST)
लोकसभा सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण पर जोर
लोकसभा सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण पर जोर

किशनगंज । महिलाओं को जागरूक कर सशक्त बनाने के लिए भाजपा व भाजपा महिला मोर्चा हर संभव कार्य कर रही है। जिससे महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने और समाज और देशहित में अपना योगदान देकर उज्जवल राष्ट्र निर्माण की भागीदारी बनें। महिलाएं समाज की दर्पण होतीं हैं। जिस समाज में महिलाओं को न्याय और सम्मान मिलेगा। उस समाज का चहुंमुखी विकास संभव है। गुरूवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका ¨सह ने धर्मशाला रोड स्थित मनोरंजन क्लब परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर पुरूप अर्पित करने के बाद लोकसभा सम्मेलन का शुभारंभ करने के बाद कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लोकसभा सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करना है। महिला मोर्चा के कार्यकर्ता समूह बनाकर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड और पंचायतों में शिविर लगा कर महिलाओं को पार्टी की सदस्यता से जोड़ने के कार्य में प्रगति लाने की जरूरत है। महिला कार्यकर्ता और महिला मतदाताओं का लोकसभा चुनाव में अहम योगदान रहता है। एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं का जागरण जरूरी है। इसके लिए अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराना होगा। जिसकी जिम्मेदारी महिला मोर्चा की जिला प्रभारी पद की जिम्मेवारी डॉ. प्रो. कुमारी मीना को दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद, प्रो. डॉ. कुमारी मीना, पंकज साहा, सुबोध माहेश्वरी, लता मोदी, सुभाष साहा, पंकज कुमार साहा, मनोज ¨सह, अभिनव मोदी, मीरा रामदास, दुर्गा देवी, आशा देवी, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, कुसुम मिश्रा, गौनी गुप्ता, राधा उपाध्याय, सलोनी सागर, मंजु देवी, मधु मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकता मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.