दुर्गापूजा पर गरीबों को बांटे कपड़े
किशनगंज। दुर्गा पूजा के अवसर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीबों के बची वस्त्र वितरण किया
किशनगंज। दुर्गा पूजा के अवसर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीबों के बची वस्त्र वितरण किया गया। मंगलवार को किशनगंज प्रखंड के ¨सघिया कुलामनी में भाजपा नेता टीटू बदवाल के द्वारा निर्धन परिवारों के बीच नवीन वस्त्रों यथा साड़ी और धोती का वितरण किया। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र हरिजन की अध्यक्षता में आयोजित वस्त्र वितरण कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्तम मालाकार के नेतृत्व में सैकड़ों निर्धन पुरुष व महिलाओं के बीच साड़ी और धोती वितरण किया गया। मौके पर भाजपा नेता टीटू बदवाल ने वस्त्र वितरण कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि कई ऐसे गरीब व मजदूर वर्ग के लोग हैं जो निर्धनता के कारण पूजा व पर्व-त्योहारों में भी नए वस्त्र खरीदने में असमर्थ हैं। ऐसे परिवार भी दुर्गापूजा हर्षोंल्लास के साथ मनाएं, इस लिहाज से वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया है। इस वस्त्र वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब परिवार को मुख्य धारा से जोड़ना है। निर्धन परिवार को हरेकक पर्व-त्योहारों और सुख-दुख में सम्मिलित होना मेरी और मेरी पार्टी की सम्मिलित विचारधारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास के नारा को आगे बढ़ाने का यह भी एक उत्तम तरीका है। इस दौरान मुख्य रुप से जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य शंकर दास, कमल क्लब के नगर संयोजक ¨चटू त्रिपाठी, गगनदीप, मधुकर ¨सह, रिजवान अंसारी, सचिन मंडल, राजेश राय, हीरा खान व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।