लड़कियों को शिक्षित करने पर जोर दे रहीं सुधा
किशनगंज । महिलाएं समाज की आईना होती हैं। जिस समाज में महिलाओं को उचित सम्मान और अधिकार
किशनगंज । महिलाएं समाज की आईना होती हैं। जिस समाज में महिलाओं को उचित सम्मान और अधिकार मिला है। उस समाज का विकास द्रूत गति से होता रहा है। इतिहास गवाह है कि प्राचीन काल से लेकर आधुनिक समय में महिलाएं उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
महिलाओं की हमेशा कोशिश रहती है कि हमारा समाज सभ्य और सुशिक्षित होने के साथ आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक ²ष्टि से भी मजबूत हो। इसके लिए जरूरी है माता-पिता अपनी बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा दिलाने का हर संभव प्रयास करें। इसी सूत्र को गांठ बांधकर सुधा कुमारी लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए हमेशा प्रेरित करती रहती हैं। वे कहती हैं कि समाज के उत्थान और विकास के लिए जरूरी है, माता-पिता अपनी बेटियों को बेटों के समान दर्जा दें। वर्तमान में कोचाधामन प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की पद पर कार्यरत सुधा कुमारी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ लड़कियों को शिक्षित करने को लेकर अभियान चला रहीं हैं।
सुधा कुमारी कहती हैं कि 1988 में बुनियादी विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर पहला योगदान दीं। इसके बाद 2012 में बीएनआर टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज पटना में लेक्चरर के पद पर अध्यापन कार्य की। आगे बढ़ने की चाहत की वजह से 2019 में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बनने में कामयाब रही। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते समय कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बावजूद अपने पथ से डिगी नहीं। अपनी जीवनी लड़कियों से साझा कर उच्च शिक्षा हासिल कर सभ्य समाज के निर्माण के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के साथ-साथ अभिभावकों से बेटा और बेटी में भेदभाव न कर सभी बच्चों को समान शिक्षा देने के लिए जागरुक करतीं हैं। वह बताती हैं कि महिलाओं को स्वयं भी कोशिश करनी चाहिए कि पढ़ाई के प्रति ईमानदारी बरतें और सतत अध्ययन के प्रति सजग रहें।