Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव को ले कार्यसमिति का गठन

किशनगंज। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नगर मंडल के द्वारा कार्यसमिति का गठन किया गया। नगर मंडल द्वारा 6

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 07:55 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 07:55 PM (IST)
लोकसभा चुनाव को ले कार्यसमिति का गठन
लोकसभा चुनाव को ले कार्यसमिति का गठन

किशनगंज। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नगर मंडल के द्वारा कार्यसमिति का गठन किया गया। नगर मंडल द्वारा 65 बूथों पर नए स्तर से कमेटी बनाने व बूथ पर 19 सदस्यीय कमेटी बनाने को लेकर कार्यसमिति का गठन किया गया। यी जाएगी। शुक्रवार को नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. सचिन प्रसाद की अध्यक्षता में एमजीएम रोड स्थित भारत कांप्लेक्स सभागार में एक बैठक की गई।

loksabha election banner

बैठक के बाद डॉ सचिन ने कहा कि नगर मंडल कार्य समिति का पुर्नगठन कर उपाध्यक्ष पद पर अजय गुप्ता, गौतम मजुमदार, राज कुमार डोगरा, जितेन्द्र साहा, सोना देवी और सिद्धांत कुमार को मनोनीत किया गया। महामंत्री पद पर संजय उपाध्याय, कमलेश शर्मा और कोषाध्यक्ष हीरा लाल छाजेड़ को बनाया गया। मंत्री पद पर अजय कुमार सोनू, कुमार विशाल, ¨प्रसी साहा, अरूण यादव, गौतम भगत और मनीषा साहा का मनोनयन किया गया। उन्होंने बताया कि मंडल कमेटी गठन के बाद शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में जन संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान के तहत लोगों के द्वार पर पहुंच कर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर बैद, गौतम पोद्दार, सुबोध माहेश्वरी, राजेश गुप्ता, कमलेश शर्मा, लक्षमण पोद्दार, अशोक गुप्ता, मनीष पोद्दार सहित कई बूथ अध्यक्ष व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.