ससमय विद्यालय नहीं पहुंचने पर पांच शिक्षकों पर गिरी गाज
किशनगंज। प्रखंड के चुरली पंचायत के मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधा का शुक्रवार को उपव
किशनगंज। प्रखंड के चुरली पंचायत के मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधा का शुक्रवार को उपविकास आयुक्त यशपाल मीणा ने औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में गायब पाए गए पांच शिक्षकों पर डीडीसी ने कार्रवाई का निर्देश दिया। निर्धारित समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने पर उनकी उपस्थिति काटते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु डीडीसी के निर्देश बाद प्रखंड में कार्यरत शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार डीडीसी यशपाल मीणा शुक्रवार को बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक में भाग लेने ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे। प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के किन्हीं महादलित मतदाताओं के मतदान केंद्र को देखने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद वे प्रखंड मुख्यालय के समीप चुरली पंचायत के मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोधा में सुबह करीब 09.10 मिनट पर पहुंचे। जहां उन्होंने मतदान केंद्र की जांच की। जांच के बाद इन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन कार्य के बारे में जानकारी लेने लगे तो उनका ध्यान विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर गया। तब वे शिक्षकों की उपस्थिति पंजी को खंगाला एवं सभी तथ्यों की जांच की तो विद्यालय में सात शिक्षक उस समय तक विद्यालय नहीं पहुंचे थे। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी मौजूद नहीं थे। जांच के क्रम में प्रधानाचार्य के द्वारा लिखा अवकाश का एक आवेदन प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उपलब्ध करवाया गया। हालांकि वह आवेदन विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा संसूचित नहीं किया गया था। लेकिन इसको नजरअंदाज कर अन्य पांच शिक्षकों की उपस्थिति रद्द करते हुए बीईओ ठाकुरगंज और डीईओ किशनगंज को को आवश्यक कार्रवाई व जांच का निर्देश दिया।