खेल से होता विद्यार्थियों का शारीरिक व बौद्धिक विकास
किशनगंज। सोमवार को जीबीएम स्कूल में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न खेलों में बच्
किशनगंज। सोमवार को जीबीएम स्कूल में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न खेलों में बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं को दिखाया। जीबीएम स्कूल के निदेशक अनिल कुमार ¨सह ने छह दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का उद्घाटन करते कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में खेल का शारीरिक रूप से विशेष महत्व है। इसके अलावा बौद्धिक विकास के लिए भी खेल की अहम भूमिका रहती है। एथलेटिक्स, कबड्डी, क्रिकेट और वालीबॉल खेल का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। खेल क्षेत्र में भी कैरियर के द्वार खुलने लगे हैं। राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता में बेहतर स्थान लाने वाले खिलाड़ियों को खेल कोटा के तहत सरकारी और निजी क्षेत्र में सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियां भी उपलब्ध करवाई जाती है।उन्होंने कहा कि छह दिवसीय खेल में एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट सहित कई अन्य खेल को शामिल किया गया है। पहले दिन के खेल प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर वर्ग तृतीय तक के विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। इस प्रतियोगिता की शुरूआत चॉकलेट रेस प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद एक सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दौड़, बोड़ा रेस, म्युजिकल चेयर, बोड़ा रेस, घड़ा रेस और नारंगी रेस सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं हुई। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए।
इस छह दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता में फुटबॉल और क्रिकेट खेल में वर्ग आठवीं से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए विशेष अंपायर चयनित किए गए हैं। खेल के सफल संचालन में मुख्य रूप से प्राचार्य ¨पकी ¨सह, अभिषेक ¨सह, अतुल कुमार रौशन, अंजन कुमार दास, सैयद जैगब मिर्जा, नाहिद आलम, संजय कुमार, राज कुमार, मो. आजाद, जेबा, रूचि और मो. असद हुसैन करा सराहनीय योगदान रहा।