श्रद्धालुओं ने भगवान भाष्कर को अर्घ्य
किशनगंज। हर्षोल्लास व उत्साह के बीच चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ उदीयमान भगवान भास्कर
किशनगंज। हर्षोल्लास व उत्साह के बीच चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के साथ ही समाप्त हो गया। शनिवार के संध्या जहां छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कार को पहला अर्ध्य दिया। वही रविवार को उदीयमान सूर्य को श्रद्धालुओ ने अर्ध्य दिया। इस महापर्व के चौथे व अंतिम दिन नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं ने अपने अपने छठ घाट में नियत समय से पहले ही पहुंच कर जलाशय में उतर कर भगवान भास्कर का आराधना करते हुए श्रद्धा पूर्वक व्रतियों ने अर्ध्य दिया। कुछ व्रती घर से ही दंड प्रणाम देते हुए घाट तक पहुंचे। नगर पंचायत मुख्यालय में बेणी छठ घाट, शिवपुरी छठ घाट, सर्रा पूल छठ घाट सहित गोपालपुर ,बिरनिया, मोतीगंज छठ पोखर में छठ पर्व मनाया गया। छठ कमेटी द्वारा बेणी व सर्रापुल नदी के बीच में भगवान भास्कर की प्रतिमा श्रद्धालुओ के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा। श्रद्धालुओं द्वारा इन दोनों जगह भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर अपनी-अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु मन्नते मांगे।
वही ग्रामीण क्षेत्रो में समेसर, जनता, बांसबाड़ी हाट, मशानगांव, रहमानगंज, बेतबाड़ी , धीमटोला, रूपनी, कसवा गांगी ,दरनियाघाट सहित दर्जनों झाट पर छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां घाटो को रंग बिरंगी बल्वो से सजाने से आकर्षण का केन्द्र बना रहा रहा। उधर प्रशासन के तरफ से भी हर छठ घाटों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी। बीडीओ जुलफ्फेकार आदिल , सीओ कैशर ईमाम, थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बारी बारी से घाट पर घुमकर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। बेणी छठ घाट में भीड़ के मद्देनजर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल को जगह जगह तैनात कर वाहन से आने जाने वालो को दिशा- निर्देश देते रहे। ताकि छठव्रती व श्रद्धालुओ को छठ घाट तक आने जाने में परेशानी नहीं हो। इसके अलावा अन्य छठ घाट में भी पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।