Move to Jagran APP

पुण्य तिथि पर याद किए गए पंडित नेहरू

फोटो- 27 केएसएन 70, संवाद सहयोगी, किशनगंज : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 11:52 PM (IST)
पुण्य तिथि पर याद किए गए पंडित नेहरू
पुण्य तिथि पर याद किए गए पंडित नेहरू

फोटो- 27 केएसएन 70,

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, किशनगंज : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि रविवार को महावीर मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पंचायती राज प्रकोष्ट के राष्ट्रीय प्रतिनिधि योगेश चौधरी ने इस मौके पर कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों में चाचा के नाम से लोकप्रिय पंडित जवाहर लाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्होंने अपना राजनीतिक जीवन एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में शुरू किया था। युवावस्था में ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आंदोलन से जुड़ गए। इस क्रम में कई बार जेल भी गए और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए कोर्ट में वकालत भी की।

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू देश की बागडोर संभालते ही कई एतिहासिक निर्णय लिए। जिसके बदौलत देश में सामाजिक और आर्थिक बदलाव आने शुरू हो गए। देश के विकास के लिए पंचवर्षीय योजनाएं शुरू की। विश्व को पंचशील का सिद्धांत दिया। पं. नेहरू ने स्वाधीनता संग्राम के दौरान जेल में कई किताबें भी लिखी। इनमें द डिस्कवरी ऑफ इंडिया, ग्लिम्पसेज ऑफ व‌र्ल्ड हिस्ट्री और लेटर्स फ्राम ए फादर टू हिज डाउटर मुख्य पुस्तकें हैं। देश के लिए काम करते हुए 27 मई 1964 को अपनी जीवन गाथा पूरी की।

वहीं पंचायत राज प्रकोष्ट के प्रमंडलीय संयोजक मो. साहिद आलम ने संगठन को मजबूत करने की योजनाओं से अवगत करवाया। बैठक में प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक पद की जिम्मेवारी मुस्तफा छोटू को दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से पंचायती राज प्रकोष्ट के जिला संयोजक शंभु यादव तौसिफ अंजर, ईमान अली ¨चटू और अमन कुमार, सजल साहा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.