Move to Jagran APP

मतदान में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर

किशनगंज। आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका और विकास मित्रों के द्वारा घर-घर संपर्क कर मतदान

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 06:27 PM (IST)
मतदान में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर
मतदान में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर

किशनगंज। आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका और विकास मित्रों के द्वारा घर-घर संपर्क कर मतदान का महत्व बताया जा रहा है ताकि लोकतंत्र को मजबूत करने एवं राज्य सरकार के गठन में आम आदमी की महत्वपूर्ण भागीदारी हो।

prime article banner

कोचाधामन और किशनगंज प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला पर्यवेक्षक की उपस्थिति में बैठक कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सेविकाओं व सहायिकाओं के द्वारा विभिन्न आकर्षक रंगोली, मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से मताधिकार के महत्व का संदेश दिया गया। रंगोली के माध्यम से लोकतंत्र में मताधिकार का औचित्य समझाते हुए मतदान करने का अनुरोध किया गया। विशेषकर महिला मतदाताओं और प्रथम बार वोट करने वाले युवा मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती हेतु निश्चित रूप से वोट करने हेतु प्रेरित किया गया।

इसी तरह पंचायत स्तर पर विकास मित्रों ने अभियान चलाया। बहादुरगंज व टेढ़ागांछ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रभात फेरी निकाल कर विकास मित्रों ने विभिन्न स्लोगन के माध्यम से जागरुक किया। इसके अलावा महादलित टोला व गत चुनाव में अपेक्षाकृत कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रेरित भी किया गया। इसके लिए शपथ दिला कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह भी बताया गया कि स्वतंत्र रूप से निर्भीक होकर वोट अवश्य करें, लोकतंत्र में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.