Move to Jagran APP

चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं के लिए बूथों का किया गया चयन

किशनगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर जोर शोर से जारी है। मतद

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 12:34 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 12:34 AM (IST)
चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं के लिए बूथों का किया गया चयन
चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं के लिए बूथों का किया गया चयन

किशनगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर जोर शोर से जारी है। मतदान कर्मियों को उनकी जिम्मेदारी संबंधित पत्र जारी कर बारी-बारी से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ताकि चुनावी प्रक्रिया निष्पादन करने में किसी भी तरह की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर प्रत्येक पंचायत में मतदाताओं के अनुसार बूथ संख्या एवं स्थल का चयन किया जा चुका है।

loksabha election banner

प्रखंड के पश्चिमी उत्तरी दिशा में स्थित दुर्गापुर बनगामा पंचायत है। दुर्गापुर बनगामा पंचायत में कुल मतदाता की संख्या 6665 है। जिसमें 3401 महिला मतदाता व 3264 पुरुष मतदाता शामिल है। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से सफल मतदान हेतु पंचायत में कुल 13 मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं पंचायत के मुखिया एवं ग्राम कचहरी के सरपंच पद को अनारक्षित अन्य के श्रेणी रखा है। वार्ड सदस्य व पंच सदस्य का 5-5 सीट अनारक्षित अन्य व महिला के अलावा एक-एक सीट पिछड़ा अन्य, पिछड़ा महिला व अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

वार्ड संख्या पद पद आरक्षण कोटि::

1 वार्ड सदस्य पंच सदस्य अनारक्षित अन्य

2 वार्ड सदस्य पंच सदस्य पिछड़ा अन्य

3 वार्ड सदस्य पंच सदस्य अनारक्षित अन्य

4 वार्ड सदस्य पंच सदस्य अनारक्षित अन्य

5 वार्ड सदस्य पंच सदस्य अनारक्षित महिला

6 वार्ड सदस्य पंच सदस्य अनारक्षित अन्य

7 वार्ड सदस्य पंच सदस्य अनारक्षित महिला

8 वार्ड सदस्य पंच सदस्य अनारक्षित महिला

9 वार्ड सदस्य पंच सदस्य अनारक्षित अन्य

10 वार्ड सदस्य पंच सदस्य अनारक्षित महिला

11 वार्ड सदस्य पंच सदस्य पिछड़ा वर्ग महिला

12 वार्ड सदस्य पंच सदस्य अनुसू.जाति महिला

13 वार्ड सदस्य पंच सदस्य अनारक्षित महिला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.