श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र नदियों में डूबकी
किशनगंज। मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को भी प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर स्थानों पर धूमधा
किशनगंज। मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को भी प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर स्थानों पर धूमधाम से मनाने में श्रद्धालु जुटे रहे। सबेरे से ही रेतुआ और कनकई सहित विभिन्न नदियों में श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने डूबकी लगाई। विद्वान पंडित व आचार्यों के अनुसार मंगलवार को भी सूर्य मकर राशि में विद्यमान है। आज के दिन नदियों व सरोबरों में स्नान करने से गंगा स्नान का पूर्ण लाभ शुभ माना जाता है। श्रद्धालु इस मंगलकारी पर्व के अवसर पर स्नान ध्यान पूजा पाठ कर अपने परिवार की समृद्धि के लिए सूर्य देव की प्रार्थना में लीन दिखाई दिए। कई पंचायतों में सामुहिक खिचड़ी भोजन का आयोजन किया गया। युवाओं एवं बच्चों ने इस मौके पर पतंग उड़ा कर आनंद का लुत्फ उठाया। खनियाबाद पंचायत से सटे भाकूरमारी नेपाल में विशाल मेला लगा हुआ है। हजारों लोग मेला का लुत्फ उठा रहे है। मेले में आदिवासी समाज के युवक-युवतियों द्वारा नृत्य का आयोजन किया गया। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर नेपाल के तराई वाले क्षेत्र में गौ-पूजन की विशेष प्रथा है। लोग अपने-अपने गाय को स्नान कराकर गाय के ¨सग को तेल से सराबोर कर देते है। गाय पूजन के साथ उसे खिचड़ी खिलाया जाता है। गाय के गले में कौड़ी माला, घंटी माला पहनाया जाता है। यह प्रथा वर्षों से चली आ रही है। मकर संक्रांति किसानों के लिए सुख समृद्धि लाने का त्योहार है।