पांच किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
किशनगंज। नशा मुक्त जिले की परिकल्पना को साकार करने के लिए एसपी कुमार आशीष के निर्देश
किशनगंज। नशा मुक्त जिले की परिकल्पना को साकार करने के लिए एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान टाउन थाना पुलिस ने गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त बाप बेटे को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर खगड़ा करबला में चलाए गए अभियान के दौरान मो. खलील व उसके बेटे मो. आबीद के पास से पुलिस पांच किलो गांजा बरामद करने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि खगड़ा मेला के आरंभ होते ही मेला परिसर में नशे के सौदागर सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे घटना क्रम में गांजा बेचे जाने की सूचना पर ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने 15 पुड़िया गांजा के साथ चकलाघाट निवासी अंसार आलम पिता मोहम्मदीन को गिरफ्तार कर लिया।