किशनगंज हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अमित शाह अररिया के लिए हुए रवाना, जाते-जाते कहे यह तीन शब्द
गृह मंत्री अमित शाह ने किशनगंज के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश की सुरक्षा, एकता और समृद्धि के ...और पढ़ें

केिशनगंज में हनुमान जी की पूजा करने के बाद मंदिर से बाहर निकलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
HighLights
किशनगंज हनुमान मंदिर में गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा।
देश की सुरक्षा, एकता और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।
पूजा के बाद अररिया में सीमावर्ती अधिकारियों से करेंगे बैठक।
संवाद सूत्र, किशनगंज। किशनगंज से अररिया जाने के लिए एमजीएम मेडिकल कालेज से निकलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने स्थानीय हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। करीब सात मिनट तक उन्होंने विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा की और भगवान से देश की सुरक्षा, एकता और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने भारत की सीमा सुरक्षित रहने की भी प्रार्थना की। श्रद्धालुओं के बीच अमित शाह ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय बजरंगबली के नारे भी लगवाए।
पूजा के दौरान मिली श्रद्धालुओं की भीड़
मंदिर के पुजारी ने पूजा संपन्न कराने के बाद गृह मंत्री को शाल भेंट किया। इस दौरान मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और जय श्रीराम, भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। गृह मंत्री ने मंदिर से बाहर आते समय भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
बिहार के गृह मंत्री भी रहे मौजूद
पूजा के दौरान बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान दोनों मंत्रियों ने श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
अररिया की ओर रवाना
पूजा के बाद अमित शाह सीधे हवाई अड्डा के लिए रवाना हुए। वहां से वे अररिया के लिए उड़ान भरेंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों और बैठक में भाग लेंगे। उनके साथ कई अधिकाकारी व काफी संख्या में सुरक्ष बल थे। लगातार प्रत्येक गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी।
सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक
अररिया में गृह मंत्री अमित शाह सात सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, प्रशासनिक मुद्दों और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एसएसबी की 52वीं वाहिनी अररिया हेड क्वार्टर में लेटी में प्रशासनिक सह आवासीय भवन का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनज़र इंडो-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी है, और अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है।
