अनियंत्रित बाइक सवार ने ड्रम में मारी ठोकर, घायल
किशनगंज। रविवार देर शाम को किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर छत्तरगाछ में एक अनियंत्रि
किशनगंज। रविवार देर शाम को किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर छत्तरगाछ में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने छत्तरगाछ पुलिस के द्वारा सड़क पर लगाया गया ड्रम (बेरियर) में ठोकर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। इधर स्थानीय लोगों ने घायल को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल छत्तरगाछ पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक छत्तरगाछ फूलभाषा निवासी मु. रमजान पिता मु अल्ताफ छत्तरगाछ से किशनगंज की ओर तेज गति से जा रहा था।इसी क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर छत्तरगाछ पुलिस द्वारा मुख्य सड़क पर रखा गया ड्रम (बेरियर) में ठोकर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक घायल मोटरसाइकिल चालक के सिर पर गहरी चोट लगने से वह बेहोश हो गया। जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं छत्तरगाछ ओपी प्रभारी मुलूक नाथ राम ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी मिलते ही गश्ती दल को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है।