दिल्ली मॉडल पर बिहार में भी चुनाव लड़ेगी आप
किशनगंज। आम आदमी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पूरी बिहार में मजबूती के साथ लड़ेगी।
किशनगंज। आम आदमी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पूरी बिहार में मजबूती के साथ लड़ेगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह चुनाव प्रचार समिति के सीमांचल जोन के अध्यक्ष नियाज अहमद ने विधानसभा चुनाव से संबंधित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर बिहार में चुनाव लड़ने की घोषणा किया है।
यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता शकील आलम ने बताया कि बिहार में आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव दिल्ली मॉडल पर लड़ेगी। साथ ही दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार पर किए गए कार्यों को जनता के बीच ले जाने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में पार्टी के संयोजक मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने सहमति प्रदान कर दी है। इसी आलोक में बिहार प्रभारी संजय सिंह ने भी विगत 24 जुलाई को प्रेस वार्ता कर बिहार में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। जिला प्रवक्ता ने कहा कि किशनगंज के सभी चारों विधानसभा में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।