भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 4 लाख नेपाली करेंसी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक फोटो।
HighLights
19वीं वाहिनी एसएसबी ने की बड़ी कार्रवाई।
चार लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार।
अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही थी मुद्रा।
संवाद सूत्र, (किशनगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 19वीं वाहिनी एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही चार लाख नेपाली मुद्रा के साथ बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई रविवार को एफ कंपनी धनतोला की सीमा चौकी सालबाड़ी टोला क्षेत्र में की गई। एसएसबी को सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो व्यक्ति भारत से अवैध तरीके से नेपाली मुद्रा लेकर नेपाल जाने वाले हैं।
सूचना के आधार पर एफ कंपनी धनतोला के जवानों ने गंधर्वडांगा थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा स्तंभ संख्या 125/10 के समीप सूरीभिट्ठा गांव के पास नाकेबंदी की।
नाकेबंदी के दौरान भारतीय नंबर प्लेट लगी बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को नेपाल की ओर जाते हुए रोका गया।
तलाशी के दौरान उनके पास से एक हजार नेपाली रुपये के 291 नोट और 500 नेपाली रुपये के 218 नोट सहित कुल चार लाख नेपाली रुपये बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें- नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 70 बकरियां जब्त, SSB की ने 7 तस्करों को किया गिरफ्तार
