दोहरी नागरिकता के खिलाफ होगी कार्रवाई : बीडीओ
संवाद सूत्र, सरायगढ़(सुपौल): कोई भी व्यक्ति दो जगह के नागरिक नहीं हो सकते। इस तरह के मामल
संवाद सूत्र, सरायगढ़(सुपौल): कोई भी व्यक्ति दो जगह के नागरिक नहीं हो सकते। इस तरह के मामले में सजा का भी प्रावधान है। प्रखंड के सभी जगहों पर 01 सितंबर से 31 अक्टूबर तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण होगा इस दौरान लोग अपना दावा आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी अर¨वद कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि 18 से 29 आयु वर्ग के वैसे लोग जिसका अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ा है उसे इस अवधि में अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि नवविवाहिता का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस बार प्रखंड क्षेत्र में कुल 91 बूथ बनाए गए हैं। जहां कहीं भी 14 सौ से अधिक मतदाता थे उसे दो बूथों में बांट दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा इसके लिए सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि दावा आपत्ति के लिए फार्म उपलब्ध हो चुका है। उन्होंने बैठक के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे सभी मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सहयोग दें ताकि अधिक से अधिक लोग मतदाता बन सके। बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ¨सह, राजद के विनोद कुमार यादव, भाजपा से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी, नित्यानंद भार्गव सहित अन्य शामिल थे। बैठक में मतदाता सूची को लेकर अन्य पक्षों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।