Move to Jagran APP

शादी के जोड़े में किया मतदान, फिर विदा हुई ससुराल

कटिहार। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के प्रति जागरूकता अभियान का असर दिखने लगा है। वोट क

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 01:25 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:24 AM (IST)
शादी के जोड़े में किया मतदान, फिर विदा हुई ससुराल
शादी के जोड़े में किया मतदान, फिर विदा हुई ससुराल

कटिहार। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के प्रति जागरूकता अभियान का असर दिखने लगा है। वोट करने को लेकर महिलाओं में विशेष रूप से उत्साह देखा गया। बुधवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में हुए मतदान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोढ़ा प्रखंड के शिवाडीह गांव में एक नई नवेली दुल्हन ने पहले मतदान किया फिर अपने पति के साथ ससुराल के लिए विदा हुए। शिवाडीह गांव के विद्या सागर वर्मा की पुत्री आरती वर्मा की शादी 17 अप्रैल को पटना निवासी शत्रुघ्न वर्मा के साथ हुई। 18 अप्रैल को ही विदाई की रस्म तय थी। दुल्हन ने पहले मतदान करने की बात अपने परिजनों से कहीं। परिजनों के साथ शादी की रात पहने कपड़े में वोट देने अपने पति के साथ गांव के मतदान केंद्र पहुंची। शादी के जोड़े में देख मतदान कर्मी भी एक बार अचंभित हुए, लेकिन वोट देने की बात कहने पर सुरक्षा कर्मी व मतदान कर्मी भी वाह कहने से नहीं चूंके। वोट देने के बाद आरती ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का महत्व है। सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मतदान केंद्र से निकलने के बाद आरती अपने पति के साथ ससुराल के लिए रवाना हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.