पेज तीन: दो दर्जन से अधिक घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश किया
खगड़िया। कोसी के जलस्तर में थोड़ी कमी आई है। परंतु, अभी भी जिले में डेंजर लेवल से ऊपर है। इधर,बाढ़ का पानी दिघौन पंचायत के चार दर्जन से अधिक घरों में प्रवेश कर गया है।
खगड़िया। कोसी के जलस्तर में थोड़ी कमी आई है। परंतु, अभी भी जिले में डेंजर लेवल से ऊपर है। इधर,बाढ़ का पानी दिघौन पंचायत के चार दर्जन से अधिक घरों में प्रवेश कर गया है। पीड़ित परिवार गांव के ही ऊंचे स्थान पर शरण लेने को विवश हैं। दिघौन पंचायतवासी का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया है। पचौत ड्रैनेज
में बाढ़ का पानी आ जाने से लोग बांस चचरी का पुल बनाकर आवागमन को विवश हैं। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क ददरोजा से तरौणा, ददरौजा से बघरा पर कई जगहों तीन फीट पानी बह रहा है। सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें डूब गई है। जिससे पशुपालकों को पशुचारा की समस्या उत्पन्न हो गई है। पशुपालक पशुओं को लेकर ऊंचे स्थान की ओर पलायन करने को विवश हैं। इधर, बेलदौर
सीओ अमित कुमार ने बताया कि कई घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने की सूचना मिली है। राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है। === ===