Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Train News: खुशखबरी! बिहार के इस रूट पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें, खत्म होगा सालों का इंतजार

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 02:26 PM (IST)

    Train News बिहार के खगड़िया की बड़ी आबादी आज भी रेल सुविधा से वंचित हैं। खगड़िया-कुशेश्वर स्थान रेल परियोजना आज भी अधूरी है। वर्तमान समय में खगड़िया से अलौली तक ही पटरी बिछी है। खगड़िया से अलौली के बीच मालगाड़ी का परिचालन हो रहा है परंतु अभी तक पैसेंजर ट्रेनें नहीं चली है। इस बीच निरीक्षम करने पहुंचे रेल अधिकारी ने जल्द ट्रेनें चलाने का भरोसा दिया है।

    Hero Image
    Train News: खुशखबरी! बिहार के इस रूट पर जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें, खत्म होगा सालों का इंतजार

    संवाद सूत्र, अलौली (खगड़िया)। Train News बिहार के खगड़िया की एक बड़ी आबादी आज भी रेल की सुविधा से वंचित हैं। खगड़िया-कुशेश्वर स्थान रेल परियोजना आज भी अधूरी है। वर्तमान में खगड़िया से अलौली तक ही पटरी बिछी है। खगड़िया से अलौली के मध्य मालगाड़ी का परिचालन हो रहा है, परंतु अभी तक पैसेंजर ट्रेनें नहीं चली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीते दिनों डीआरएम ने अलौली स्टेशन का जायजा लिया था। उन्होंने जल्द पैसेंजर ट्रेन के परिचालन का भरोसा दिया। अलौली के सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व प्रमुख संजीव कुमार कहते हैं- जब से मालगाड़ी चली है तब से मक्का व्यवसाय को बल मिला है। मक्के की खेती का रकबा भी बढ़ा है।

    क्या कहते हैं स्थानीय लोग

    जानकारी के अनुसार, अब तक अलौली से छह रैक खुल चुका है। संजीव कुमार कहते हैं- अगर पैसेंजर ट्रेन चलने लगेगी तो यहां के विकास को और बल मिलेगा। अलौली की तस्वीर बदल जाएगी। से

    वानिवृत शिक्षक शील कुमार और शिक्षाविद् धरनीधर मंडल कहते हैं- अलौली  फरकिया का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा।

    मालूम हो कि अलौली से पड़ोसी सहरसा और समस्तीपुर व दरभंगा जिले के लोग जुड़े हुए हैं।  यहां सीएचसी, बैंक की शाखाएं समेत कई सरकारी कार्यालय हैं। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद्र जोशी ने कहा कि, अलौली के समग्र विकास को लेकर खगड़िया-कुशेश्वर स्थान रेल परियोजना को पूरी करना जरूरी है।

    ये भी पढ़ें- 

    Nepal Border Road Construction: नेपाल सीमा सड़क निर्माण 10 साल बाद भी नहीं पकड़ पाया रफ्तार, ये है सबसे बड़ी समस्या

    Bihar Lok Sabha Seats: NDA ने इन पांच सीटों पर अब तक नहीं खोले पत्ते, किस बात का इंतजार? RJD भी कर रही सोच विचार