Move to Jagran APP

खगड़िया को 10वीं राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी

खगड़िया। हॉकी बिहार के द्वारा जिला हॉकी संघ खगड़िया को 10वीं राज्य स्तरीय जूनियर महिला-पुरुष हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी गई है। इसकी जानकारी मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में हॉकी खगड़िया के सचिव विकाश कुमार ने दी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:14 AM (IST)
खगड़िया को 10वीं राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी
खगड़िया को 10वीं राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी

खगड़िया। हॉकी बिहार के द्वारा जिला हॉकी संघ खगड़िया को 10वीं राज्य स्तरीय जूनियर महिला-पुरुष हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी गई है। इसकी जानकारी मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में हॉकी खगड़िया के सचिव विकाश कुमार ने दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यह चैंपियनशिप 18 से 21 दिसंबर तक कोशी कॉलेज के मैदान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 18 टीमें तथा महिला वर्ग में 11 जिले की टीमें शिरकत करेंगी।

हॉकी खगड़िया के अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिए आवासन, भोजन की उत्तम व्यवस्था की जाएगी। मैदान को अभी से चकाचक करना होगा। उपाध्यक्ष नवीन गोयनका ने बताया कि सभी लोग इस आयोजन में आगे आकर अपनी भागीदारी दें। जिससे सफलतापूर्वक आयोजन हो सके। इस अवसर पर हॉकी खगड़िया के उपाध्यक्ष हेमा भारती, नागेंद्र सिंह त्यागी, अरविद मोहन, रंजीतकांत वर्मा, विक्की कुमार, राकेश कुमार मौजूद थे। भाग लेने वाली पुरुष टीमें इस प्रकार हैं

बॉयज स्पो‌र्ट्स कंपनी दानापुर

सहरसा, भोजपुर, बक्सर, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, पटना, वैशाली, लखीसराय, पियन मेहता अकादमी मुजफ्फरपुर, कैमूर, आर्मी बॉयज दानापुर, गोपालगंज, कटिहार, रोहतास, खगड़िया। महिला टीमें इस प्रकार हैं

बक्सर, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, पटना, बिहार एकलव्य, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, सहरसा और खगड़िया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.