फरकिया के किसानों की वेदना से अवगत हुए अन्ना
फोटो 10, 11, 12, 13, 14 व 20 = अन्ना के आंदोलन में जिले के किसान सहभागी बनेंगे = दाना विहीन मक्
फोटो 10, 11, 12, 13, 14 व 20
= अन्ना के आंदोलन में जिले के किसान सहभागी बनेंगे
= दाना विहीन मक्का की बाली अन्ना को भेंट किया
= हल का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया
संवाद सूत्र, खगड़िया: प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने खगड़िया पहुंच कर किसानों को 23 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली चलने का आमंत्रण दिया। उन्होंने जेएनकेटी स्टेडियम खगड़िया में सभा को संबोधित किया। जिसमें किसानों की समस्याओं को विस्तार से रखा। मौके पर किसानों ने उन्हें दाना विहीन मक्का की बाली भेंट कर अपनी समस्या से अवगत कराया। मंच के आगे कई किसान मक्का के पौधे लेकर खड़े थे। अन्ना को किसान विकास मंच के सदस्यों ने हल प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। वहीं सूत से बना माला भेंट किया।
मौके पर सभा को संबोधित करते हुए किसान विकास मंच के जिला उपाध्यक्ष सूर्यनारायण वर्मा ने दु:ख जताया कि आजादी के बाद से अब तक सभी सरकारों ने
किसानों को सिर्फ आश्वासन ही दिया। किसी ने उनका दु:ख -दर्द नहीं समझा। स्थानीय समस्याओं की ओर अन्ना
हजारे का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि जिले के किसानों का खेती के अलावा आमदनी का दूसरा जरिया नहीं है।
मक्का की फसल चौपट हो गई है। किसानों की कमर टूट गई है।
किसान नेता देवानंद ¨सह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि किसान बिना दाना वाले मक्के की पौधा को लेकर अपनी वेदना प्रदर्शित कर रहे हैं। सुनीत चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के किसान गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। मक्का में दाना नहीं आया है। रवि चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि अन्ना का आंदोलन किसान की ¨जदगी में
हरियाली लाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जिले में मक्का फसल में दाना नहीं है। देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। रवि चौरसिया ने अन्ना हजारे को आश्वस्त किया कि लोकपाल को लागू कराने एवं किसान को फसल लागत की डेढ़ गुणा मूल्य दिलाने के लिए आगामी 23 मार्च को होने वाले आंदोलन में जिले के किसान सहभागी बनेंगे। सभा का संचालन किसान विकास मंच के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र ¨सह टुडु ने किया। टुडु ने किसान विकास मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम को एतिहासिक बताया।
=== ====