डीपीओ ने किया स्मार्ट क्लास का निरीक्षण
खगड़िया। शिक्षा विभाग के निर्देश पर सोमवार को डीपीओ शैलेंद्र कुमार ने प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में चल रहे स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने शिवाधीन महावीर इंटर विद्यालय चौथम में चल रहे स्मार्ट क्लास का भी जायजा लिया। उन्होंने छात्रों से कई सवाल भी पूछे। छात्रों ने उन्हें जवाब से संतुष्ट किया। उन्होंने गणित विषय में कई सवाल किए।

डीपीओ ने विद्यालय में चल रहे इंटर कक्षा के बारे में भी प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार श्रीवास्तव से जानकारी प्राप्त की। वे स्मार्ट क्लास में छात्रों की उपस्थिति को देख काफी संतुष्ट दिखे। इस मौके पर विभाग के त्रिभुवन कुमार, शिक्षक असद अंसारी, रीनू कुमारी, रंजीत पासवान, आशीष कुमार सिंह समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।