बाल विवाह और दहेज अभिशाप
खगडि़या। उत्क्रमित विद्यालय मड़ैया के परिसर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रखंड स्तरीय यु
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 04:15 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 07:47 PM (IST)
खगडि़या। उत्क्रमित विद्यालय मड़ैया के परिसर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रखंड स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी मौजूद थे। मुख्य अतिथि परबत्ता थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं। इस मौके पर बाल विवाह और दहेज को लेकर जागरुकता अभियान चलाने पर बल दिया गया। बिना जागरुकता के यह रुकने वाला नहीं है। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक सागर महेश्वरी, रचना कुमारी, राजीव कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें