ठंड व कोहरे के बीच सावधानी से सुरक्षित वाहन चलाना ही दुर्घटना से करेगा बचाव
खगड़िया। ठंड बढ़ने के साथ ही कुहरे का प्रकोप भी बढ़ने लगता है। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हो जाती है। जिले में रोज कहीं न कहीं छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो ही जाती है। इस वर्ष भी ठंड के समय में कोहरे के कारण 23 दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 19 लोगों की मौत भी हो गई।
खगड़िया। ठंड बढ़ने के साथ ही कुहरे का प्रकोप भी बढ़ने लगता है। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हो जाती है। जिले में रोज कहीं न कहीं छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो ही जाती है। इस वर्ष भी ठंड के समय में कोहरे के कारण 23 दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 19 लोगों की मौत भी हो गई। वर्ष 2016 में ठंड के समय 13 लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में सड़क पर सावधानी के साथ सुरक्षित वाहन चलाना ही दुर्घटना से बचाव कर सकता है। इसके लिए वाहन के रखरखाव व रोशनी प्रबंध में भी बदलाव आवश्यक है। जो कोहरे के प्रभाव को कम करने के साथ ड्राइ¨वग को आसान बनाता है।
कोहरे में सावधानी बरतना आवश्यक ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। कोहरा होने की सूरत में वाहन धीरे चालाने के साथ अन्य सावधानी भी आवश्यक है। वाहनों का शिशा साफ करते रहें। जो कोहरा व वाहन के अंदर की गर्मी के कारण धुंधला हो जाता है। जिससे सामने आने वाले वाहनों की रोशनी व दूरी का सही अंदजा नहीं मिलता है और दुर्घटना होती है या सड़क सही से नहीं दिखने के कारण किनारे पर पलट जाती है। किसी चीज से टकरा भी जाती है। वाहनों में पीली रोशनी का उपयोग करना चाहिए। पीली रोशनी कोहरे में अधिक दूर तक दिखती है। कोहरे के धुंध के प्रभाव को कम करती है। वाहन के आगे व पीछे रेडियम लाइट का उपयोग करना भी फायदे मंद है। जो हल्की रोशनी पड़ते ही चमक उठती है। इसे अन्य सामने से या पीछे वाले वाहन चालक रेडियम की चमक देख सकेंगे। दूरी व वाहन के प्रकार का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। बाजार में हैलोजन लाइट के अलावा वर्तमान में पीली रोशनी वाले अलईडी लाईट भी उपलब्ध है। जिसका उपयोग बाइक व अन्य वाहनों में किया जा सकता है। बाइक के लिए ढाइ से चार सौ रुपए तक में लाइट मिल जाती। जबकि अन्य बड़े वाहन के लिए पांच सौ से हजार रुपए तक में मिलते है। बाजर में रेडियम की पट्टी विभिन्न डिजाइन के अलावा स्टीकर के रुप में मिलती है। जो पचास से सौ रुपए तक में मिल सकती है। इसके अलावा धीमी गति के साथ सावधानी बरतने व परिवहन नियमों का पालन करने से ही दुर्घटना से बचा जा सकता है।
कोट
'कोहरे के लिए वाहन में फॉग लाइट लगाना चाहिए साथ ही परिवहन नियम के अनुसार सभी वाहन में खासकर कॉमर्सियल वाहन में रिफ्लैक्टर टैप पीला व लाल लगाना अनिवार्य है वर्तमान में रिफ्लैक्टर टेप लगाए बिना वाहन की रजिस्ट्रेशन नहीं की जा रही यह आवश्यक है। ताकि कोहरे में वाहन पर साटे गए रिफ्लेक्टर टैप लाइट पड़ते ही रिफ्लेक्ट कर चमके और चालक को वाहन का अंदाजा हो सके वाहन नियम का पालन व सावधानी पूर्वक ड्राइ¨वग कोहरे में दुर्घटना से बचा व बचाया जा सकता है।'
पुरुषोत्तम कुमार, डीटीओ खगड़िया