Move to Jagran APP

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की रक्षा का लिया संकल्प

खगड़िया। बढ़ती आबादी व लगातार पेड़ों की कटाई से आज पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 12:17 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 12:17 AM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की रक्षा का लिया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की रक्षा का लिया संकल्प

खगड़िया। बढ़ती आबादी व लगातार पेड़ों की कटाई से आज पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है। जिसका दुष्परिणाम प्राकृतिक आपदा, प्रदूषण के रूप में झेलना पर रहा है। पर्यावरण दिवस केवल मनाने के लिए नहीं है अपितु यह संकल्प लेने का दिन है।

loksabha election banner

जरा, इनकी सुनिए..

अधिक से अधिक पौधे लगाएं। प्रदूषण के कारण ओजोन परत कमजोर हो गई है। जिससे गर्मी व सूर्य की हानिकारक किरण मानव जीवन पर गहरा असर कर रहा है। प्रदूषण पर तभी विराम लगेगा जब हरी भरी धरती होगी। जिसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने की आवश्यकता है।

मनोज कुमार, सेवानिवृत सैनिक

युवाओं को आगे आना होगा। प्रदूषण पर विराम लगे, इसे लेकर जोरदार पहल होनी चाहिए। अधिक से अधिक पौधे लगे यह कोशिश होनी चाहिए।

राजीव कुमार, निदेशक, दिल्ली पब्लिक स्कूल पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। इसकी महत्ता हर किसी को समझना होगा। युवाओं को इसे लेकर विशेष पहल करनी चाहिए। युवा वर्ग ही इस दिशा में क्रांति के साथ हरियाली ला सकते हैं। तभी पर्यावरण का संरक्षण संभव है।

पुष्पा कुमारी, शिक्षिका घर के आस पास हरियाली रहेगी। जिससे शुद्ध हवा व छांव मिलेगी और पर्यावरण की रक्षा होगी। पर्यावरण की रक्षा आज गंभीर समस्या है। प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। बड़े शहरों में प्रदूषण के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। वैसी स्थिति यहां न बने इसे लेकर सजग होना होगा।

राणा रणधीर, फन फ्लावर प्ले स्कूल पर्यावरण रक्षा के उपाय को महत्ता देनी होगी। तभी इस समस्या से निपटा जा सकेगा। पर्यावरण की रक्षा को ले युवाओं को दिल से जुड़ने की आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधे कैसे लगे इस सोच के साथ काम करना होगा। पहले खुद करेंगे तभी दूसरा देखकर पौधारोपण को आगे आएगा।

मनीष कुमार सिंह, शिक्षक नेता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.