एसडीओ ने लिया अगुवानी गंगा घाट का जायजा
खगड़िया। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल और एसडीपीओ पीके झा ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों का जायजा लिया। अधिकारियों ने अगुवानी गंगा घाट, नयागांव गंगा घाट, रूपौहली गंगा घाट आदि का जायजा लिया।
खगड़िया। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल और एसडीपीओ पीके झा ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों का जायजा लिया। अधिकारियों ने अगुवानी गंगा घाट, नयागांव गंगा घाट, रूपौहली गंगा घाट आदि का जायजा लिया। इस मौके पर संबंधित अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। घाट की सुरक्षा को लेकर पानी के अंदर घेराबंदी करने का निर्देश दिया। प्रकाश व्यवस्था आदि की भी चर्चा की। एसडीओ ने प्रभारी सीओ रविशंकर कुमार को घाट की साफ-सफाई को लेकर भी कहा। कहा, व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। घाटों पर स्थानीय गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि अगुवानी गंगा घाट पर छठ महापर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं।