24 चेयर वाला ब्रेक डांस झूला होगा आकर्षण का केंद्र
खगड़िया। आगामी 15 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाले 130वें गोपाष्टमी महोत्सव की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। गोशाला मेला में इसबार 24 चेयर वाला ब्रेक डांस झूला दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण होगा। जबकि केशरी नंदन व्यायामशाला सन्हौली की ओर से आयोजित दंगल की भी तैयारी जोरों पर है। दंगल 17 से 21 नवंबर तक चलेगा।

मेले में खेल तमाशा संचालित करने वाले जगदीश झा ने बताया कि 24 चेयर वाला ब्रेक डांस झूला पहली बार मेला में लगाया जा रहा है। इसके अलावा टोरा-टोरा झूला, मौत का कुआं, टावर झूला, मिक्की माउस भी आकर्षण का केंद्र होगा। केशरी नंदन व्यायामशाला सन्हौली से जुड़े दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि विधान पार्षद सोनेलाल मेहता 17 नवंबर को दंगल का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों को आमंत्रित किया गया गया है। इस अवसर पर महिला कुश्ती का भी आयोजन किया गया है। गोशाला मेले के अवसर पर प्रवचन, कवि सम्मेलन, कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।