उपेक्षा का शिकार पसराहा रेलवे स्टेशन
खगड़िया। पसराहा स्टेशन महेशखूंट और थाना बिहपुर के बीच महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से रेलवे को अच्छी खासी राजस्व की प्राप्ति होती है। परंतु, यह उपेक्षा का शिकार है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। इस स्टेशन से गोगरी और परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के लोग जुड़े हुए हैं।
खगड़िया। पसराहा स्टेशन महेशखूंट और थाना बिहपुर के बीच महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से रेलवे को अच्छी खासी राजस्व की प्राप्ति होती है। परंतु, यह उपेक्षा का शिकार है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। इस स्टेशन से गोगरी और परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के लोग जुड़े हुए हैं। गोगरी सर्किल नंबर-एक के लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से पसराहा, छोटी पसराहा, बंदेहरा, सौंडिहा, झंझरा, महद्दीपुर, तिहाय, पुनौर, मड़ैया, बैसा, अगुवानी, कोयला, बसुआ, पीपरपांती, पौरा आदि के रेल यात्री जुड़े हुए हैं।
यहां प्लेटफार्म एक से दो पर जाने लिए एक अदद फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। यात्री जान हथेली पर लेकर रेल लाइन पार करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बिहारी ने यहां की समस्याओं की ओर रेलवे के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।