निर्जला रहकर मां की आराधना में तल्लीन हैं श्रद्धालु
खगड़िया। नयागांव- शिरोमणी टोला स्थित मां दुर्गा मंदिर को लोग मनोकामना देवी के रूप में जानते ह
खगड़िया। नयागांव- शिरोमणी टोला स्थित मां दुर्गा मंदिर को लोग मनोकामना देवी के रूप में जानते हैं। इसे साधना स्थली भी माना जाता है। मां की साधना करने पर यहां कई लोगों की मुरादें पूरी हुई है। शारदीय नवरात्र के मौके पर यहां दो दर्जन से अधिक महिलाएं अपनी मुरादें पूरी होने पर कलश स्थापन के दिन से निर्जला रह कर मां की आराधना कर रही हैं।
मीना देवी, कौशल्या देवी, गोदावरी देवी, नीरज देवी, रीता देवी, उषा, निशा देवी, सुभद्रा देवी, द्रोपदी देवी, इंदु देवी, शांति देवी, सुलेखा देवी, उमा देवी, मंजु देवी निर्जला रहकर मां की आराधना में तल्लीन हैं। इन महिलाओं की माने तो यहां जो भी सच्चे मन से जो कुछ मांगते हैं उनकी मुरादें अवश्य पूरी होती है। इनमें कई वर्षों से शारदीय नवरात्र पर निर्जला रहकर मां की आराधना करती हैं। यह मंदिर करीब 92 वर्ष पुराना है। इसका स्वरूप विध्यवासिनी मां दुर्गा की है।