मड़ैया-आलम बाजार में एक अदद यात्री शेड तक नहीं
खगड़िया। गोगरी अनुमंडल क्षेत्र का एक मुख्य बाजार मड़ैया-आलम बाजार भी है। इस बाजार से लगभग एक दर्जन गांव के लोग जुड़े हुए हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। इतना ही नहीं आलम बाजार से वाहन पकड़ कर लोग परबत्ता, गोगरी, खगड़िया तथा भागलपुर की यात्रा करते हैं। लेकिन, दुखद बात यह है कि दशकों पुराने आलम बाजार चौराहे पर यात्री शेड नहीं है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर बरसात के समय तो भारी फजीहत झेलनी पड़ती है।

यात्रियों को आसपास के दुकानों पर शरण लेनी पड़ती है। यहां स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। स्थानीय मो. बाबर ने बताया कि सरकारी जमीन उपलब्ध है। उन्होंने उक्त सरकारी जमीन पर यात्री सेड बनाने की मांग की है। जिला परिषद उपाध्यक्ष ग्यास उद्दीन ने कहा कि, इसको लेकर गोगरी एसडीओ से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां यात्री सेड निर्माण को लेकर हरसंभव प्रयास किया जाएगा। ताकि दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।