बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए
खगड़िया। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो) व युवा
खगड़िया। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर
जन अधिकार पार्टी (लो) व युवा शक्ति खगड़िया की ओर से समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया। मौके पर एक सभा भी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष सह रामपुर मुखिया कृष्णानन्द यादव ने की। जबकि
संचालन युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ¨सह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जाप के जिलाध्यक्ष कृष्णानन्द यादव ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा, अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि
बिहार पिछड़ा राज्य है। अभी भी विकास से कोसों दूर है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यहां कल-कारखाने का अभाव है। युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन ¨सह ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि जारी है। महंगाई दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जाप नेता सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में विशेष राज्य की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। सभा को
जाप के प्रदेश सचिव सुधांशु यादव, अखिलेश्वर दास, अभय कुमार गुड्डू, नगर पार्षद रणवीर कुमार, सुनील चौरसिया, मृत्युंजय यादव, राजेश यादव, रौशन कुमार, सुमित कुमार, सर्वजीत पांडेय, कवि रंजन कुमार, जवाहर यादव, आशुतोष कुमार, कृष्णदेव गुप्ता, किशोर दास, श्रीकांत पोद्दार, देवराज आनंद, मनीष कुमार, अभिषेक कुमार, नंदन कुमार, राजा कुमार, अंकित कुमार, राहुल कुमार, रुदल साह, मनोज पासवान आदि ने भी संबोधित किया।
=== ===