Move to Jagran APP

हम कार्यकर्ताओं ने किया समाहरणालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

खगड़िया। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के का

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 08:03 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 08:03 PM (IST)
हम कार्यकर्ताओं ने किया समाहरणालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
हम कार्यकर्ताओं ने किया समाहरणालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

खगड़िया। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। वहीं धरना भी दिया। इससे पहले हम कार्यकर्ता राजेंद्र सरोवर के पास जुटे। वहां से जुलूस निकाल अस्पताल रोड होते हुए समाहरणालय के समक्ष पहुंचे। जुलूस का नेतृत्व हम के जिलाध्यक्ष संजय यादव कर रहे थे। मौके पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए हम के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में आग लगी हुई है। उन्होंने सूबे की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि महादलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इंटर के रिजल्ट ने यहां की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। हम नेता कहा कि सरकार भूमिहीनों को बसने के लिए पांच-पांच डिसमिल जमीन दें। वहीं अविलंब फसल क्षति मुआवजा किसानों को मिले। फसल क्षति मुआवजा बंटाईदारों को भी दिया जाए। डीजल अनुदान की व्यवस्था हो, ताकि किसान खेती कर सके। सभा को

सदर प्रखंड अध्यक्ष बच्चन सदा, रामचलित्तर सदा, बाल्मिकी यादव, योगेंद्र सदा,पंकज यादव, जिला महासचिव सह प्रवक्ता सरोज कुमार, विनोद राम, रामबली राम, मानसी प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन यादव, चौथम प्रखंड अध्यक्ष शंभु राम, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण, अलौली प्रखंड अध्यक्ष आनंदी सदा, मो. तनवीर आदि ने संबोधित किया।

=== ===


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.