अभाविप कार्यकर्ताओं ने एएमयू के कुलपति का पुतला फूंका
खगड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से एएमयू के कुलपति का पुतला फूंका गया। वहीं जमकर नारेबाजी
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 May 2018 11:28 PM (IST)Updated: Sun, 06 May 2018 11:28 PM (IST)
खगड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से एएमयू के कुलपति का पुतला फूंका गया। वहीं जमकर नारेबाजी की गई। इससे पूर्व अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कार्यालय से जुलूस निकाला और शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए राजेंद्र चौक पर पहुंचे। जहां एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर का पुतला दहन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अभाविप के
नगर मंत्री कृष्णकांत पोद्दार, कोशी कॉलेज छात्रसंघ के उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार, अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष दूबे ने कहा कि एएमयू को जेएनयू नहीं बनने देंगे।
मौके पर पप्पू पाण्डेय, रवि शंकर देव, राहुल, आनंद आदि मौजूद थे। === ===
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें